अस्पताल की तीसरी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, मौत (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 15 Jul, 2019 03:58 PM

रेवाड़ी के पुष्पांजलि अस्पताल में उपचाराधीन एक 42 वर्षीय मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मरीज राजकुमार रेवाड़ी की नई आबादी का रहने वाला था। फिलहाल, सूचना मिलने पर पहुंची मॉडल टाऊन पुलिस जांच में जुटी हुई है। रामकुमार...

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): रेवाड़ी के पुष्पांजलि अस्पताल में उपचाराधीन एक 42 वर्षीय मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मरीज राजकुमार रेवाड़ी की नई आबादी का रहने वाला था, जो पैर में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती हुआ था। फिलहाल, सूचना मिलने पर पहुंची मॉडल टाऊन पुलिस जांच में जुटी हुई है। रामकुमार की आत्महत्या के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिली है।

PunjabKesari, rewari

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय मृतक राजकुमार अकेला था, जिसने कमरे में मौजूद बाल्टी का सहारा लेकर खिड़की से झलांग लगा दी। खिड़की से सीधा राजकुमार नीचे खड़ी बाइक पर जा गिरा और गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

मृतक के भाई ने बताया कि उसके छोटे भाई ने धारूहेड़ा में मकान बनाया हुआ था, जिसका आज शुभ मुहूर्त था, हम सभी वहीं पर गए हुए थे। अचानक अस्पताल से फोन आया कि आपके भाई राजकुमार की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मुहूर्त से सभी यहां आएं हैं। भाई ने बताया कि रात को राजकुमार से उससे बात हुई थी, वो कह रहा था कि अब वह ठीक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!