गीता महोत्सव में कश्मीर से आई ये पश्मीना शॉल बनी आकर्षण का केंद्र, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Dec, 2024 08:09 AM

pashmina shawl from kashmir has become the center of attraction

हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव में दुनिया भर के शिल्पकार हाथों से बनी चीजों की प्रदर्शनी करने आते हैं। इस बार मेले में कश्मीर की पश्मीना शॉल अपना जलवा बिखेर रही है, जिसके चलते शिल्पकारों में खुशी...

कुरुक्षेत्र : हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव में दुनिया भर के शिल्पकार हाथों से बनी चीजों की प्रदर्शनी करने आते हैं। इस बार मेले में कश्मीर की पश्मीना शॉल अपना जलवा बिखेर रही है, जिसके चलते शिल्पकारों में खुशी है। इस शॉल की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। कश्मीर की 2 लाख 30 हजार रुपए कीमत वाली पश्मीना शॉल आकर्षण का केंद्र बनी है। 

विदेशों तक शॉल की डिमांड 

दुकान मालिक ने बताया कि वह इस शॉल को स्पेशल ऑर्डर पर ही बनाते हैं। एक शॉल को बनाने में करीब 8-9 महीने का समय लगता है। दुकान मालिक ने बताया कि वह करीब 8 साल से गीता महोत्सव में आ रहे हैं। एक शॉल बनाने में काफी समय और मेहनत लगती है,  इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। इस बार वो 2 लाख 30 हजार कीमत वाली शॉल लेकर पहुंचे हैं, वैसे पश्मीना शॉल की कीमत 9 हजार रुपये से शुरू होती है। उनके शॉल की डिमांड विदेशों तक है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हर साल कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाता है। यह शिल्प मेला 15 तक दिसंबर तक चलेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!