विभाजन एक त्रासदी, भाजपा वोट के लिए त्रासदी को मना रही: अशोक अरोड़ा

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 18 Aug, 2022 08:18 PM

partition a tragedy bjp celebrating tragedy for votes

हाल ही में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में काफी मुद्दों पर चर्चा हुई इन्हीं में से एक मुख्य मुद्दा रहा कि सरकार आगामी चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू करे। इस मुद्दे पर पूर्व विधानसभा स्पीकर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हाल ही में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में काफी मुद्दों पर चर्चा हुई इन्हीं में से एक मुख्य मुद्दा रहा कि सरकार आगामी चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू करे। इस मुद्दे पर पूर्व विधानसभा स्पीकर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार काफी लंबे समय से बैकवर्ड भाइयों का हक दबाए बैठी है। उन्होंने कहा कि बैकवर्ड आयोग का गठन तो कर दिया, लेकिन पिछले लंबे समय से पंचायती चुनाव को लटका रखा है। अब सरकार को चाहिए बैकवर्ड भाइयों का हक उनको दे। हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में बैकवर्ड क्लास को आरक्षण से वंचित रखा गया। कांग्रेस ही नहीं मैं भी व्यक्तिगत तौर पर चाहता हूं कि जो हक सरकार को बहुत पहले देना चाहिए था, उसको लागू करना चाहिए। 

 

अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस में निरंतर सामने आती गुटबाजी को लेकर अरोड़ा ने कहा सत्ता में बैठना जनता के हाथ में होता है, लेकिन कांग्रेस प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल है। कांग्रेस हमेशा महंगाई भ्रष्टाचार बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों को उठाती है। कांग्रेस में कोई भी कही से मुद्दे उठाए काम तो कांग्रेस का ही कर रहा है, तो इसे गुटबाजी नहीं कहेंगे। विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि यह काफी अच्छा कार्यक्रम है। पहले यह 28 अगस्त को होना था, मगर अब 11 सितंबर यमुनानगर में होगा। यह एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनती है। लोकतंत्र में दो ही पक्ष होते हैं, एक सत्ता पक्ष और दूसरा विपक्ष यहां सत्ता पक्ष अपनी नाकामियों  की वजह से जनता में विफल होती जा रही है और विपक्ष जनता के दिल में चढ़ता जा रहा है।
 

अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की सरकार घोटालों की सरकार बनती जा रही है। इतने सारे घोटाले के बाद अब नया घोटाला यूरिया घोटाला है। इसमें किसान यूरिया खरीदता है, तो उसके साथ जिंक और सल्फर खरीदने को मजबूर किया जाता है। सरकार सारा यूरिया यमुनानगर की फैक्ट्रियों में भेज रही है। हाल फिलहाल वहां से सैंपल लिए गए तो उनमें यूरिया की मात्रा पाई गई। आगामी पंचायती चुनाव कांग्रेस द्वारा सिंबल पर लड़ने या न लडने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है पंचायती और जिला परिषद के चुनाव भाईचारे के चुनाव होते हैं इसलिए इसे सिंबल पर ना लड़ा जाए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि अगले ढाई साल में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस क्या रणनीति बना रही। कहा प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन महंगाई और भ्रष्टाचार में डूबा है, कर्जे की किस्त भी कर्जा लेकर चुकानी पड़ती है। इस तरह के बहुत सारे मुद्दे हैं, जिनको लेकर जनता के बीच जाएंगे। लेकिन सबसे मुख्य महंगाई बेरोजगारी बिगड़ती कानून व्यवस्था है। 

 

भाजपा के द्वारा विभाजन विभीषिका दिवस मनाए जाने पर कटाक्ष करते हुए अरोड़ा ने कहा बंटवारे के वक्त हमारे पूर्वजों ने देशभक्ति का परिचय दिया। पाकिस्तान रहने के बजाए उन्होंने भारत आना बेहतर समझा यह त्रासदी थी और त्रासदी को मनाया नहीं जाता। भाजपा सरकार लोगों की भावनाएं भड़का कर वोट बटोरना चाहती है। हर जिले में पहले ही शहीदों के नाम स्मारक है, उन्हीं में क्यों नहीं पूर्वजों के नाम जोड़कर सम्मान देती। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हमारे पूर्वजों ने आरक्षण का लाभ लेने से इसलिए मना कर दिया कि हम निठल्ले नहीं है। यह उन लोगों का अपमान है, जो बाबा साहब के दिए आरक्षण का लाभ उठा रहे। पंजाबी समाज साधन संपन्न है, लेकिन फिर भी इस समाज में 70 परसेंट ऐसे लोग हैं, जिनको रात की रोटी नसीब नहीं होती, उनको तो आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। भले ही जीटी रोड बेल्ट से होकर ही सत्ता का रास्ता चंडीगढ़ पहुंचता है, लेकिन मैं जातियों और क्षेत्र में हरियाणा को नही बांटना चाहता। वोट के लिए प्रदेश को बांटने से दुखी होकर जनता कांग्रेस की ओर देख रही हैं। जिससे आने वाले वक्त में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!