यमुनानगर में खैर तस्करों का आतंक, वन विभाग की टीम पर किया हमला, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Jul, 2025 08:55 AM

terror of khair smugglers in yamunanagar

यमुनानगर जिले में खैर तस्करों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अगर उन्हें खेर की तस्करी से रोका जाता है तो वह उन पर जानलेवा हमला करने से गुरेज नहीं करते।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर जिले में खैर तस्करों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अगर उन्हें खेर की तस्करी से रोका जाता है तो वह उन पर जानलेवा हमला करने से गुरेज नहीं करते। ताजा मामला यमुनानगर जिले के आमवाला गांव से सामने आया है। जहां वन विभाग के कर्मचारी अंकित गुर्जर को गुप्त सूचना मिली कि कोट गांव से खैर तस्कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो में खैर भरकर बेचने जा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो के पीछे काले रंग की थार लगा दी। जैसे ही खैर तस्करों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। 

PunjabKesari

खैर तस्करों ने स्कॉर्पियो से थार को कई बार टक्कर मारी जिससे दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह नहीं की। करीब 15 किलोमीटर दूर जाकर खैर तस्करों के सांस फूल गए और वो आमवाला गांव के खेतों में खैर से भरी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गए। इस बीच उन्होंने बिलासपुर कस्बे में एक रेहडी वाले को भी टक्कर मार दी जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन उसको करीब ₹25 हज़ार का नुकसान हुआ। मांगेराम की पूरी रेहडी टूट गई और वह पलट भी गई। 

वहीं जान पर खेलने वाले फारेस्ट विभाग के गार्ड अंकित गुर्जर ने बताया कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो में खैर तस्करों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने कार में तीन बार टक्कर मारी। लेकिन हमने उनका पीछा करना नहीं छोड़ा और आखिरकार वह आमवाला गांव के खेतों में स्कॉर्पियो छोड़कर भाग निकले। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!