Panipat : मोमोज बेचने वाले 2 भाइयों पर जानलेवा हमला, पैसे को लेकर हुआ था विवाद, बदमाशों पर केस दर्ज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Feb, 2026 02:30 PM

panipat two brothers who sell momos attacked in a life threatening incident th

पानीपत के हरिनगर कच्ची फाटक के पास मोमोज खाने के बाद पैसे को लेकर चार युवकों और रेहड़ी संचालक में

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के हरिनगर कच्ची फाटक के पास मोमोज खाने के बाद पैसे को लेकर चार युवकों और रेहड़ी संचालक में झगड़ा हो गया। आरोप है कि अगले दिन चारों आरोपी अपने 20 अन्य साथियों के साथ आया और रेहड़ी संचालक और उसके भाई पर हमला कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि वह गंगाराम कॉलोनी का रहने वाला है। वह अपने भाई दिनेश के साथ कच्ची फाटक के पास मोमोज की स्टॉल लगाता है। सोमवार को वह रेहड़ी पर था। इसी बीच 4 युवक आए और मोमोज खाने के बाद कम रुपए देने लगे। उसने कारण पूछा तो युवक बोले कि मोमोज खराब थे। झगड़ा करके वे बिना पैसे दिए ही चले गए।

 मंगलवार को गोल्डी, गौरव साहिल व अन्य 20-30 युवक लाठी-डंडे, तलवार व गंडासी लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके की वीडियो भी कब्जे में ले ली है जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!