Panipat: रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 27 Nov, 2025 05:15 PM

panipat tractor coming from the wrong side hits bike rider

पानीपत के इसराना के एनसी कॉलेज के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के इसराना के एनसी कॉलेज के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दीनदयाल को तुरंत एनसी कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार, बनारस निवासी दीनदयाल 26 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किसी काम से मोटरसाइकिल पर जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सहित दीनदयाल ट्रैक्टर के नीचे आ गया।

PunjabKesari

गुरुवार को परिजन पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। उनका कहना है कि शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!