कल से धान की खरीद होगी शुरू, पराली प्रबंधन पर बोले कृषि मंत्री - किसान काफी जागरूक...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Sep, 2025 02:41 PM

paddy procurement starts on september 22nd haryana farmer

हरियाणा की मंडियों में इस बार एक सप्ताह पहले यानी कल 22 सितंबर से किसानों धान की फसल खरीद शुरू होगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी।

करनालः हरियाणा की मंडियों में इस बार एक सप्ताह पहले यानी कल 22 सितंबर से किसानों धान की फसल खरीद शुरू होगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी। साथ में किसानों द्वारा धान कटाई के बाद पराली जलाने को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को पराली प्रबंधन के लिए सहायता के रूप में ₹1200 की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। पराली जलाने के प्रदूषण फैलता है किसान काफी जागरूक हो चुका है इस बार किस पराली नहीं जलाएगा।

 करनाल पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की मांग पर इस बार हरियाणा में एक सप्ताह पहले ही धान की खरीद मंडियों में कल से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

एक अक्टूबर से शुरू होनी थी धान की खरीद

किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। पहले धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होनी थी. हालातो को देखते हुए अब धान की खरे ई 22 सितंबर से शुरू होगी. उन्होंने कहा प्रदेश की मंडियों में किसानों के लिए सभी तरह के इंतजाम पूरे किए गए हैं किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

कृषि मंत्री ने किसानों से की ये अपील

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को हमने प्राकृतिक खेती की ओर लेकर जाना है. क्योंकि देश के अंदर कैंसर की बीमारी का काफी प्रकोप बढ़ गया है। अधिक डीएपी यूरिया के कारण ऐसे मामले अधिक हुए हैं। अगर किसान प्रकृति और रासायनिक खेती करेगा तो लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!