Edited By Isha, Updated: 26 Dec, 2025 05:51 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से लिए गए 217 प्रस्तावों में से 54 प्रस्तावों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इनमें महिला सशक्तिकरण की दिशा
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से लिए गए 217 प्रस्तावों में से 54 प्रस्तावों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इनमें महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाडो लक्ष्मी योजना भी शामिल है, जो राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री आज भारत की प्राचीन सभ्यता की शानदार विरासत राखीगढ़ी की पवित्र धरती पर आयोजित दूसरे राज्य स्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव के मौके पर मौजूद जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनावी वादों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मौजूद महिलाओं से लाडो लक्ष्मी योजना का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने की अपील करते हुए कहा कि जो महिलाएं अभी तक इस योजना से नहीं जुड़ी हैं, वे जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन और वेरिफ़िकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, योग्य महिलाओं को सीधे उनके बैंक अकाउंट में 2100 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक लाभार्थियों के अकाउंट में दो किश्तें जमा हो चुकी हैं और लगभग 10 लाख महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।