जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Nov, 2025 08:23 PM

one arrested by gurgaon police for demanding ransom

मानेसर क्राइम ब्रांच ने बिलासपुर थाना एरिया में ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत 18 आपराधिक केस दर्ज हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): मानेसर क्राइम ब्रांच ने बिलासपुर थाना एरिया में ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत 18 आपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

जानकारी अनुसार, करीब चार महीने पहले कंपनी के वेयरहाउस में ठेकेदार का काम करने वाले व्यक्ति ने बिलासपुर थाना में शिकायत दी कि उसने बिनौला गांव में एक कंपनी के वेयरहाउस में गाडिय़ों से सामान लोड-अनलोड करने का टेंडर ले रखा है। जहां पर अप्रैल 2025 में नितेश नाम का व्यक्ति अपने साथी राहुल, मुकुल के साथ आया। उसने कहा कि अगर इस कम्पनी में काम करना है तो हमारे साथ मिलकर काम करना होगा। इस पर वह डर गया और उस महीने में कमाए गए रुपए में से आधे रुपए नितेश को दे दिए। धीरे-धीरे इन लोगों ने कहा कि अब अगर काम करना है तो हर माह आधे रुपए देने होंगे, नहीं कोई काम नहीं करने देंगे। शिकायतकर्ता हर महीने रुपए देने लगा। वहीं कुछ दिन पहले कुछ लोग आए और बोले कि कंपनी का सारा काम हम करेंगे तो शिकायतकर्ता ने मना कर दिया। इस बात पर इसको उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

मामले में मानेसर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने की वारदात में संलिप्त राहुल, मुकुल, नरेश, नीतीश व सूबे को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद गत सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान चांद उर्फ चांदराम निवासी रेवाड़ी के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ आरोपी चांद ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध वसूली करता है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी चांद उर्फ चांदराम पर जान से मारने की धमकी, हत्या करने के प्रयास के तहत, हत्या करने, भगौड़ा के तहत व शस्त्र अधिनियम के तहत गुरुग्राम व रेवाडी में कुल 18 केस दर्ज हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!