राजस्थान से हरियाणा में आ रहा नशा, एक आरोपी 8 किलो डोसा पोस्त के साथ गिरफ्तार

Edited By Vivek Rai, Updated: 16 May, 2022 07:12 PM

one accused arrested with 8 kg dosa poppy

इन दिनों हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जंक्शन पर एक आरोपी को करीब 8 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तारी करने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। आरोपी राजस्थान के चित्तोड़गढ़ से नशे की सामग्री...

रेवाड़ी(महेंद्र): इन दिनों हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जंक्शन पर एक आरोपी को करीब 8 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तारी करने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। आरोपी राजस्थान के चित्तोड़गढ़ से नशे की सामग्री लेकर आया था।

पुलिस ने सूचना के आधार पर जब जंक्शन में आरोपी की तलाश शुरू की तो आरोपी से एक बैग मिला जिसमें उसने नशे की सामग्री डाली हुई थी। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी झज्जर जिले के कस्बा बेरी निवासी सुधीर है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह डोडा पोस्त राजस्थान के चित्तोड़गढ़ से खरीदकर लाया था और इसे अपने घर लेकर जा रहा था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि आरोपी को यह डोडा पोस्त कही सप्लाई करना था या फिर खुद ही बेचना था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!