गणतंत्र दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल हरियाणा, पंचकूला में फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज

Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Jan, 2019 02:54 PM

on the occasion of republic day his majesty governor will hoist national flag

हरियाणा सरकार मुख्य सचिव कार्यालय राजनैतिक एंव संसदीय कार्य विभाग ने हरियाणा के आयुक्त और सभी उपायुक्त व उप मंडल अधिकारियों को एक पत्र द्वारा 26 जनवरी ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर ध्वजारोहण करने बारे निर्देश जारी किए है...

ब्यूरो: हरियाणा सरकार मुख्य सचिव कार्यालय राजनैतिक एंव संसदीय कार्य विभाग ने हरियाणा के आयुक्त और सभी उपायुक्त व उप मंडल अधिकारियों को एक पत्र द्वारा 26 जनवरी ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर ध्वजारोहण करने बारे निर्देश जारी किए है। इस पत्र के जरिए जानकारी सांझी करते हुए बताया गया है कि महामहिम राज्यपाल हरियाणा, पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। फिर राज्यपाल महोदय की ओर से शाम को हरियाणा राज भवन, चंडीगढ में ‘एट होम’ होगा।

PunjabKesari

वहीं बताया गया है कि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष कंवर पाल करनाल में ध्वज फहराएंगे और उपाध्यक्ष संतोष यादव इस अवर पर फरीदाबाद पहुंच कर ध्वजारोहण करेंगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भिवानी पहुंचकर, शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा रोहतक, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू हिसार, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ गुरूग्राम, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज यमुनानगर, लोक निर्माण मंत्री नरबीर सिंह नूंह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन कैथल, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार कुरूक्षेत्र, उद्योग एंव वाणिज्य मंत्री जींद, राज्य मंत्री सहकारिता मनीष ग्रोवर अंबाला, राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता कृष्ण कुमार फतेहाबाद, राज्य मंत्री जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी, बनवारी लाल झज्जर, राज्य मंत्री खाद्य एंव आपूर्ति, कर्णदेव काम्बोज सोनीपत, राज्य मंत्री श्रम एंव रोजगार नायब सैनी रेवाड़ी में ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं एचबीपीई चैयरमैन डॉ. कमल गुप्ता सिरसा, विधायक मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता पानीपत, रोहतक मंडल आयुक्त चरखी दादरी और आयुक्त फरीदाबाद मंडल पलवल व आयुक्त गुरुग्राम मंडल महेंद्रगढ पहुंचकर झंडा फहरायेंगे।    

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!