ओमप्रकाश धनखड़ ने साधा भगवंत मान पर निशाना साधा, बोले- पानी रोकने का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 May, 2025 03:24 PM

om prakash dhankar targeted bhagwant mann on water issue

ओमप्रकाश धनखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी काटकर भगवंत मान संविधान और सिस्टम के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरूओं की धरती है और छबील लगाकर लोगों की प्यास...

बहादुरगढ़ (प्रवीन कुमार धनखड़) : हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का। ओमप्रकाश धनखड बहादुरगढ़ में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले आदित्य विक्रम अग्रवाल और अभिलाष सुन्दरम का अभिवादन करने आए थे। 

हरियाणा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पवन वर्मा ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था। धनखड़ ने दोनों अभ्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छा अधिकारी बनकर देश और प्रदेश की सेवा भी करनी है। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा हांगे का है। और अगर हरियाणा का बच्चा फोकस कर लेता है तो वो ओलम्पिक में मैडल, सीमा पर अपने पराक्रम से अशोक चक्र और देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर आईएएस भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश में पढ़ाई का माहौल बनाया है जिसके कारण प्रदेश के बच्चे लगातार यूपीएससी जैसी बड़ी परिक्षाओं में आगे बढ़ रहे हैं।

ओमप्रकाश धनखड़ ने भगवंत मान पर निशाना साधा

ओमप्रकाश धनखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी काटकर भगवंत मान संविधान और सिस्टम के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरूओं की धरती है और छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाने की परम्परा का प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आज दसों गुरू भगवंत मान को उनके दुर्भाग्यपूर्ण फैसले के लिए कोश रहे होंगे। धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की हार की फर्सट्र्रेशन और हार की निराशा में हरियाणा का पानी रोकने का फैसला भगवंत मान ने किया है जो गलत है।

हरियाणा के साथ दिल्ली का पानी प्रभावितः धनखड़ 

ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली का पानी भी प्रभावित हुआ है, जिसके कारण लोगों के साथ पशुओं के पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!