केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ऐसा क्या कहा? ओम बिरला ने तुरंत टोका, कह दी ये बात

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Apr, 2025 05:49 PM

om birla advice to manohar lal khattar no poetry in question hour

गुरुवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान शेरो शायरी करने पर ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टोक दिया। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि उन्हें सदन में प्रश्नकाल के दौरान शेरो शायरी नहीं करनी चाहिए।

डेस्कः गुरुवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान शेरो शायरी करने पर ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टोक दिया। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि उन्हें सदन में प्रश्नकाल के दौरान शेरो शायरी नहीं करनी चाहिए। बता दें बिरला ने खट्टर को उस वक्त टोका, जब ऊर्जा मंत्री कांग्रेस के लोकसभा के सदस्य हरीश मीणा के पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। इस पर बिरला ने कहा कि मंत्री जी, प्रश्नकाल में शेरो शायरी नहीं होती।
 
वहीं, कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में कैथोलिक पादरियों पर कथित हमले का उठाया और नारेबाजी की। इसके बाद विपक्षी दल के सदस्यों ने सदन में विरोध जताते हुए नारेबाजी की और इसके बाद उन्होंने सदन से वॉकआउट कर लिया। कांग्रेस ने सदन में पादरियों पर कथित हमले के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी और प्रश्नकाल काल शुरू कराया।  

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दावा किया कि जबलपुर में कैथोलिक पादरियों पर हमला किया। अल्पसंख्यकों पर जिस तरह से हमला किया जा रहा है, उसकी यह एक और मिसाल है। संघ परिवार के लोग गिरजाघरों पर हमले कर रहे हैं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!