नीरज चोपड़ा का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश, पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगी भिड़ंत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Sep, 2025 05:08 PM

neeraj chopra world athletics championships final arshad nadeem

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब फाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगा।

डेस्कः जापान के तोक्यो में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में शानदार शुरुआत करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। तोक्यो में चल रही प्रतियोगिता में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर भाला फेंका, जिससे उन्होंने 84.50 मीटर के सीधे क्वालीफिकेशन मार्क को पार कर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। नीरज का यह प्रदर्शन उनके अनुभव और आत्मविश्वास को दर्शाता है। अब फाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम और जर्मनी के डायमंड लीग चैंपियन जूलियन वेबर जैसे दिग्गजों से होगा।
 
पहले प्रयास में क्वालीफाई करना बनी पहचान

नीरज चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने पहले ही प्रयास में क्वालीफिकेशन राउंड पार करने के लिए मशहूर हैं। 2021 के टोक्यो ओलंपिक में भी उन्होंने पहले प्रयास में फाइनल का टिकट कटाया था और स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। 2024 के पेरिस ओलंपिक में भी उन्होंने यही कारनामा दोहराया, जहां उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, 2022 और 2023 की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी वह पहले ही थ्रो में क्वालीफाई कर चुके हैं।

फाइनल मुकाबले में पदक की प्रबल उम्मीद

नीरज चोपड़ा का यह लगातार उच्च स्तरीय प्रदर्शन उन्हें भारत के सबसे भरोसेमंद एथलीटों में शामिल करता है। फाइनल मुकाबले में पूरे देश की निगाहें एक बार फिर नीरज पर टिकी होंगी, जो स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!