Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Mar, 2018 04:13 PM

आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही हरियाणा बचाओ रैली में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की पत्नी स्वाती मालीवाल पहुंची, जो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा भी हैं। यहां उन्होंने बताया कि वे यहां अपने पति से मिलने के लिए आई हैं क्योंकि वे दोनों ही...
हिसार(सुरेंदर नारंग): आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही हरियाणा बचाओ रैली में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की पत्नी स्वाती मालीवाल पहुंची, जो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा भी हैं। यहां उन्होंने बताया कि वे यहां अपने पति से मिलने के लिए आई हैं क्योंकि वे दोनों ही अधिक व्यस्त होने के कारण एक महीने से घर नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि वे एक पत्नी के रूप में जनता के साथ अपने पति को सपोर्ट करने आई हैं।
उन्होंने कहा, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा होने के नाते मैं बहुत व्यस्त रहती हूं, लेकिन मैं नवीन जयङ्क्षहद की बीवी भी हूं, इसलिए मैं यहां उन्हेंं सपोर्ट करने आई हूं। उन्होंने नो रेप कैंपेन के बारे में बताया कि दिल्ली में आठ महीने की बच्ची के साथ बर्बरता से रेप किया गया, उसका तीन घंटे तक आपरेशन चला। इसलिए दिल्ली महिला आयोग हर बार ये मांग कर रहा है कि यदि छोटे बच्चों के साथ बलात्कार करता है तो छ: महीने के भीतर उसे फांसी की सजा दी जाए।

उन्होंने बताया कि छोटे बच्चियों से रेप पर हरियाणा में जो कानून बनाया गया है वो मात्र एक कागज का टुकड़ा है, जबतक पुलिस जवाबदेही नहीं होगी संसाधन बढ़ाए नहीं जाएंगे और जबतक फास्टट्रैक कोर्ट नहीं स्थापित होते तब तक यह कानून सही रूप से काम नहीं करेगा। नो रेप कैंपेन तब तक बंद नहीं होगा जबतक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि यदि छोटे बच्चों से रेप होता है तो उसमें आरोपी को हर हालात में फांसी की सजा होनी चाहिए और यह पूरे देश में यह कानून लागू होना चाहिए।