पहले एक साथ बैठकर पी शराब, फिर नशे में कर दी दोस्त की हत्या, सामने आई CCTV

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 25 Jun, 2024 03:43 PM

murdered a friend under the influence of alcohol

सोनीपत में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गन्नौर के बड़ी उद्योगिक क्षेत्र सिथत एक फेक्ट्री में बने कमरे में रह रहे श्रमिक ने शराब के नशे में अपने साथ श्रमिक की लोगे की रॉड मारकर हत्या कर दी।

सोनीपत (कपिल शांडिल्य): सोनीपत में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गन्नौर के बड़ी उद्योगिक क्षेत्र सिथत एक फेक्ट्री में बने कमरे में रह रहे श्रमिक ने शराब के नशे में अपने साथ श्रमिक की लोगे की रॉड मारकर हत्या कर दी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के गांव नगदपुर निवासी 48 वर्षीय कांशीराम बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में 14 साल से काम कर रहा था। उसके साथ फैजाबाद का बल कृष्ण भी वहीं फेक्ट्री में बने श्रमिक क्वार्टर में रहते थे। रविवार शाम को वो कमरे पर मौजूद था। उनके साथ उत्तर प्रदेश के फैजाबाद स्थित गांव कोच्छापुर निवासी बाल कृष्ण भी था। दोनों कमरे में बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद कांशीराम ने नुकीली चीज से बालकृष्ण के हाथ पर मार दिया। जिस वजह से वह घायल हो गया। इसके बाद कांशीराम भाग कर फैक्ट्री की छत पर पहुंच गया। उसके पीछे बाल कृष्ण भी लोहे की रॉड लेकर भागा और उसके सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए, जिससे कांशीराम की मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में हमले करते हुए बाल कृष्ण की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें बाल कृष्ण लोहे की भारी भरकम राड से कांशीराम पर कई वार करते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में और भी श्रमिक दिखाई दिए जिसने बाल कृष्ण को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में बालकृष्ण ने फिर से रॉड उठा कर कांशी राम पर वार किया। पुलिस ने CCTV फुटेज भी कब्जे में ले ली है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता एएसआई रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बल कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!