सोनीपत में मंदिर को लेकर विवाद, पंचायत कर ग्रामीणों ने प्रशासन को दी सख्त चेतावनी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 27 Jun, 2025 09:26 PM

dispute over temple in sonipat villagers gave strict warning

सोनीपत के गांव राठधाना में रामेश्वर धाम के नाम से मंदिर बनाया जा रहा है ,लेकिन यह मंदिर बनने से पहले ही विवादों में आ गया है। गांव राठधाना के ग्रामीणों ने पंचायत कर नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव राठधाना में रामेश्वर धाम के नाम से मंदिर बनाया जा रहा है ,लेकिन यह मंदिर बनने से पहले ही विवादों में आ गया है। गांव राठधाना के ग्रामीणों ने पंचायत कर नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नगर निगम द्वारा मंदिर को गिराने के लिए नोटिस चिपकाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन गांव की है और मंदिर पर कोई अवैध निर्माण नहीं किया जा रहा बल्कि उत्तर भारत की सबसे बड़ी प्रतिमा भी इस मंदिर में बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि नगर निगम अपने फैसले को बदले ग्रामीण मंदिर की एक ईट भी नहीं हिलने देंगे।

PunjabKesari

ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध निर्माण नहीं बल्कि ग्रामीण के विकास के लिए बहुत समय पहले जमीन छोड़ी गई थी। यह जमीन गांव की है। जिसमें बच्चों के लिए खेलने का स्थान और एक ऑक्सीजन पार्क बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंदिर की एक ईंट को भी हाथ लगाया गया तो यह नगर निगम के अधिकारियों के लिए अच्छा नहीं होगा। वहीं मंदिर के मामले में वह नेताओं से भी मिल चुके हैं। जिन्होंने आश्वासन दिया था कि मंदिर को नहीं गिराया जाएगा।

​​​​​(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!