Van Collided with the Divider: चालक को आई झपकी, वैन डिवाइडर से टकराई...पांच लोग घायल

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2025 11:29 AM

driver dozed off the van collided with the divider

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे पर गांव रुखी के निकट वैन डिवाइडर से टकरा गई। वैन में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत

गोहाना: दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे पर गांव रुखी के निकट वैन डिवाइडर से टकरा गई। वैन में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुभाष ईको वैन चलाते हैं। वे दिल्ली से जींद की तरफ जा रहे थे। उनके साथ वैन में चार अन्य लोग सवार थे। वैन सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेस-वे पर गांव रुखी के निकट पहुंची तो चालक को झपकी आई गई।

इससे वैन डिवाइडर से टकरा गई। चालक वैन में फंस गया। दमकल केंद्र गोहाना से टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और पुलिस ने वैन के आगे व पीछे लोहे की चेन बांधी और दूसरे वाहनों से खींचकर सुभाष को वैन से बाहर निकाला। वैन में सवार दूसरे व्यक्ति भी घायल हो गए, जिनको अस्पताल भेजा गया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!