सोनीपत के गांव किलोहड़ में बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब से भरी दो गाड़ियां जब्त

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Jun, 2025 03:14 PM

sonipat news two vehicles loaded with illegal liquor seized in kilohad village

सोनीपत के गांव किलोहड़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी दो गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।

डेस्कः सोनीपत के गांव किलोहड़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी दो गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।

घटना का विवरण

थाना सदर सोनीपत के PSI पुलिस दल गश्त पर थे, तभी उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि गांव किलोहड़ के हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग बोलेरो मैक्स पिकअप से आइसर गाड़ी में शराब लोड कर रहे हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

गाड़ियां लॉक हालत में मिलीं

पुलिस ने जांच के दौरान दो गाड़ियां — एक आइसर वाहन (HR-62A-0706) और दूसरी बोलेरो मैक्स पिकअप (HR-63F-2780) — लॉक स्थिति में पाई। दोनों गाड़ियों में कोई चालक मौजूद नहीं था। इस दौरान आबकारी निरीक्षक को सूचित किया गया और स्थानीय निवासी मंजीत राठी को गवाह बनाया गया।

लाखों रुपए मूल्य की शराब बरामद

 जब दोनों गाड़ियों की तलाशी ली गई तो उनके अंदर विभिन्न ब्रांड की शराब की पेटियां पाई गईं। इनमें KING’S GOLD के 125 पेटी (1500 बोतल), IMPERIAL STYLE के 77 पेटी (924 बोतल), KINGFISHER STRONG बियर की 8 पेटी (192 कैन), और देसी मस्त संतरा की कुल 19 पेटी (228 बोतल) शामिल थीं। सभी शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ लिखा था। पुलिस ने प्रत्येक ब्रांड की शराब से सैंपल लेकर सील कर दिया है। बरसात के कारण कुछ पेटियां गली हुईं, जिससे गिनती और जब्ती में विलंब हुआ।

कुल कीमत और कानूनी कार्रवाई

बरामद शराब और दोनों वाहनों की कुल कीमत ₹15,77,000 आंकी गई है। आरोपी मौके से फरार हैं और उनकी पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने इस संबंध में थाना सदर सोनीपत में एक्साइज एक्ट की धाराओं 61-4-20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि चंडीगढ़ में बेची जाने वाली यह शराब हरियाणा के सोनीपत एवं आसपास के इलाकों में बेची जानी थी, जिससे एक्साइज ड्यूटी की चोरी हो रही थी।

जांच जारी, अधिकारी नियुक्त

मामले की प्रारंभिक जांच PSI द्वारा की गई, लेकिन आगे की गहन जांच के लिए हेड कांस्टेबल अनिल को अनुसंधानकर्ता नियुक्त किया गया है। मामले की स्पेशल रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!