नगर निगम का कर्मचारी 25 सौ की रिश्वत लेते धरा गया (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 22 Jan, 2019 05:19 PM

हिसार विजीलेंस की टीम ने नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारी कुलदीप को 2500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी प्लाट की एनओसी के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। फिलहाल, पुलिस ने मामले...

हिसार(विनोद): हिसार विजीलेंस की टीम ने नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारी कुलदीप को 2500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी प्लाट की एनओसी के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। फिलहाल, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कर्मचारी नगर निगम में कम्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात है।

बताया जा रहा है मिलगेट निवासी शमशेर की माता के नाम कोई प्लाट था जिसकी एनओसी लेनी थी शमशेर ने प्लाट की फीस भर दी थी, लेकिन प्लाट की एनओसी का लैटर नहीं मिला था। आरोपी इस लैटर देने के लिए तीन हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। 

इस बारे में शमशेर ने विजीलेंस पुलिस को शिकायता दी थी। जिस पर इस्पेंक्टर सुभाष जिला उपायुक्त द्वारा नियुक्त किए गए डयूटी मजिस्टे्रट के नगर निगम में पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने कर्मचारी को कुलदीप को 2500 रुपये की रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भष्ट्राचार अधिनिय के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!