22 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
5 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
2 days ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
17 घंटे में माउंट किलिमंजारो फतह कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, बताते समय छलका दर्द (Video)
Edited By Rakhi Yadav, Updated: 28 Sep, 2018 11:08 AM
माउंट किलिमंजारो को महज 17 घंटे में फतह करने के बाद यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रुस पर तिरंगा फहरा कर हिसार लौटे पर्वतारोही रोहतास खिलेरी...
हिसार (विनोद सैनी): माउंट किलिमंजारो को महज 17 घंटे में फतह करने के बाद यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रुस पर तिरंगा फहरा कर हिसार लौटे पर्वतारोही रोहतास खिलेरी ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। हिसार में मीडिया से बातचीत के दौरान रोहतास ने कहा कि उन्होंने देश का नाम रोशन करने के लिए इतना कठोर परिश्रम किया है, फिर भी वह प्रशासन की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें न तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुलाना जरूरी समझा और ना ही उनका किसी प्रकार का कोई सहयोग कर रहा है। रोहतास खिलेरी ने बताया कि 16 मई, 2018 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया। इसके बाद विश्व के सात महाद्वीपों की चोटियों को फतह करने के लिए अपने अभियान की शुरुआत की। माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के बाद साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को 17 घंटे में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ फतह किया। इसके बाद उनका अगला अभियान यूरोप महाद्वीप की ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस का था। इस अभियान में उन्होंने अपनी बहन शिवांगी के साथ चढ़ाई शुरू की। उन्होंने 30 अगस्त को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूरोप के लिए उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि इस बार हमारा अभियान यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस की चढ़ाई करके देश की आन-बान-शान तिरंगे झंडे को विदेश की सबसे ऊंची चोटी पर लहराना था। इसकी ऊंचाई 5642 मीटर है। हमने 31 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस की चढ़ाई शुरू की थी और सही सलामत बेस कैंप पहुंच गए थे। 1 सितंबर को हम थोड़ा हाइकिंग पर गए और वापस बेस कैंप पहुंचे। 2 सितंबर को हमारा पूरा दिन रेस्ट था और रात को 10 बजे फाइनल चढ़ाई के लिए जा ही रहे थे कि मौसम खराब हो गया। तेज हवा के साथ साथ स्नो फॉल होना भी शुरू हो गया था। तूफान आ जाने के कारण हमें रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। हमारे पास खाने के लिए वेज में कुछ भी नहीं था। नॉनवेज हम खा नहीं सकते थे, इसलिए हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 3 सितंबर को हम रात को इंडिया के टाइम 11 बजे फिर से माउंट एलब्रुस की चढ़ाई के लिए निकले और 4 सितंबर 2018 को सुबह 7:56 मिनट पर हम यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस के टॉप पर पहुंच गए और देश की आन- बान-शान तिरंगे झंडे को विदेश की धरती की चोटी के ऊपर लहराया। इस अभियान में हमें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे पहले तो हमें भाषा की समस्या हुई। वहां के लोग ज्यादातर रशियन भाषा का प्रयोग करते हैं। इंग्लिश में उन लोगों को समझाना बहुत मुश्किल हो जाता था। सबसे बड़ी दिक्कत खाना खाने की थी। रोहतास ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतने कठोर परिश्रम व देश का नाम रोशन करने के बावजूद भी वह प्रशासन की उपेक्षा का शिकार हैं।प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी उन्हें बुलाना जरूरी नहीं समझा। वहीं, प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का कोई सहयोग भी नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि अब उनका अगला मिशन अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विन्सन मैसिफ है, जिसकी ऊंचाई 4892 मीटर है। अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विन्सन मैसिफ पर भी फतह कर भारत का नाम रोशन करेंगे और विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
चंडीगढ़ के अस्पतालों की OPD समय में बदलाव, घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें नई टाइमिंग
पानीपत में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, दम्पत्ति सहित झुलसा मासूम...घर की उड़ी छत
विज को प्रभारी नहीं बनाए जाने पर मंत्री कृष्ण पंवार का बयान, बताया क्यों नहीं दी गई जिम्मेदारी
कैथल में 11वीं की छात्रा से रेप: पहले नहाते हुए का बनाया VIDEO, फिर ब्लैकमेल कर रात में किया गंदा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मनोहर लाल ने भी सियासत में कायम किया नया ‘रिकॉर्ड’!
पानीपत में 11वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल जाते समय बाइक सवारों ने उठाया
गुड़गांव- फिर एक्टिव हुआ चेन स्नेचिंग गिरोह, 48 घंटे में चार वारदात
कैनाल में नहाने गया व्यक्ति डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव
भांजे के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा, 16 घंटे की तलाश के बाद मिला शव
अजब-गजब: करनाल में महिला ने अपने ही घर में लगाई आग, पड़ोसियों ने बताई ये वजह
USD $
04/08/2025 12:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज कोई नया काम शुरू करने और कामकाज संभालने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। अचानक मिलती परेशानियां आपको हैरान कर देंगी।
वृष राशि वालों लंबे समय के बाद आज आप अच्छा महसूस करेंगे। बिजनेस में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि वालों आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। संतान से अच्छा समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार वालों से काम में सहयोग मिलेगा। कोई निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको पुराने दुश्मनों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। दूर स्थान से शुभ और अनुकूल समाचार मिलेंगे।
तुला राशि वालों आज आपके सारे काम बनते चले जाएंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज ऑनलाइन कारोबार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। युवा किसी बात को लेकर थोड़े कंफ्यूज नजर आएंगे।
धनु राशि वालों आज आपका दिन अधिक मेहनत करने वाला रहेगा। बड़े-बुजुर्गों से आपको सही सलाह मिल सकता है।
मकर राशि वालों आज आपके किए काम लाभ देने वाले नहीं रहेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं।
कुंभ राशि वाले नौकरीपेशा जातकों को आज बॉस की ओर से कोई सख्त ऑर्डर मिल सकता है। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेंगे।
मीन राशि वालों सरकारी सेक्टर में काम करने वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes