कैथल में 11वीं की छात्रा से रेप: पहले नहाते हुए का बनाया VIDEO, फिर ब्लैकमेल कर रात में किया गंदा काम

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Jul, 2025 05:50 PM

class 11 student raped in guhla area of kaithal

कैथल में 15 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही दो लड़कों ने पहले लड़की के नहाते हुए की वीडियो बनाई। फिर ब्लैकमेल किया और रात के समय छत पर बुलाया। दोनों ने लड़की के साथ रेप किया>

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल में 15 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही दो लड़कों ने पहले लड़की के नहाते हुए की वीडियो बनाई। फिर ब्लैकमेल किया और रात के समय छत पर बुलाया। दोनों ने लड़की के साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार ये मामला गुहला थाना क्षेत्र के गांव का है। डरी सहमी लड़की से जब परिजनों ने उदासी का कारण पूछा तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में लड़की के पिता ने गुहला थाने में शिकायत दी है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के ही स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। 15 जुलाई को दिन के समय पड़ोस के ही दो लड़कों ने नहाते समय उसकी बेटी की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। बाद में लड़की को वह वीडियो दिखाई और ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी।

लड़की को रात के समय छत पर आने के लिए मजबूर किया। रात को करीब 12 बजे दोनों ने लड़की को छत पर बुलाया और उसके साथ रेप किया। बाद में इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

 गुहला के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि नाबालिग लड़की का पड़ोस में रह रहे 2 युवकों ने ब्लैकमेल कर वीडियो बनाया और उसके साथ रेप किया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी है। वहीं, गुहला थाना के जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि लड़की के पिता ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पड़ोस के ही दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!