पुत्रवधू के मायके वालों ने की महिला की पिटाई, मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2019 08:16 AM

mother daughter maidens beat woman filed case

गांव जमालपुर की एक 55 साल की महिला की उसके ही बेटे की बहू के मायकेवालों ने पिटाई कर दी। महिला को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। वहीं पुलिस ने उसके बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ

भिवानी (ब्यूरो): गांव जमालपुर की एक 55 साल की महिला की उसके ही बेटे की बहू के मायकेवालों ने पिटाई कर दी। महिला को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। वहीं पुलिस ने उसके बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  इस बारे में जमालपुर निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि उसका एक ही बेटा सन्नी था जिसकी करीब 8 साल पहले मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस समय उसके बेटे की विधवा बहू निर्मला उसके पास ही रहती थी।

उन्होंने कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी पुत्रवधू उसके साथ झगड़ा करते हुए अपने मायके चली गई। इसके बाद उसके बेटे की बहू का पिता हांसी के नजदीकी गांव रामपुरा निवासी दलबीर, उसकी मां सुखपति और एक अन्य व्यक्ति उसके ही गांव के जयभगवान को साथ लेकर रात के समय उसके घर में घुस आए। इसके बाद उन्होंने उस पर लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। यह देख उसने मदद के लिए शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आकर उसे हमलावरों से छुड़वाया। 

इसके बाद हमलावर यह कहकर वहां से चले गए कि उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी तो वे उसे जान से मार देंगे। बाद में उसे उपचार के लिए पहले तोशाम के सरकारी अस्पताल और बाद में भिवानी रैफर कर दिया। यहां एक दिन उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दूसरी ओर जब पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने उसके घर जाकर उसके बयान लेते हुए हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!