मरने के बाद भी अकाउंट से किया लाखों का लेनदेन

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Nov, 2022 08:46 PM

mother and son withdraw money after death of second son

सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी उसके अकाउंट से लाखों का लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने अपने सास और देवर पर मिलीभगत करते यह धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी उसके अकाउंट से लाखों का लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने अपने सास और देवर पर मिलीभगत करते यह धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


पुलिस को दी शिकायत में सुशांत लोक-3, सेक्टर-57 निवासी कुमकुम अग्रवाल ने कहा कि उसके पति पुरु अग्रवाल की 5 मई 2021 को मौत हो गई थी। उनके पति का बाली नगर, नई दिल्ली में एचडीएफसी बैंक में खाता था। जिसमें उसके पति अपने कारोबार का व व्यक्तिगत धन लेनदेन का संचालन करते थे। उन्होंने कभी भी अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ इस खाते का विवरण सांझा नहीं किया। अब उनके पति की मौत के बाद भी उसकी सास सिद्धशक्ति व देवर भास्कर अग्रवाल ने बैंक खाते से संबंधित सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और खाता का संचालन शुरू कर दिया। उनकी पति की मौत के बाद खाते में 38,85,762 रुपये क्रेडिट हुए। जिसके बाद खाता में बैलेंस 96,04,412 रुपये हो गया। भास्कर अग्रवाल ने महिला के पति की मौत के बाद अपनी मां के साथ मिलीभगत कर ब्रोकर को मना लिया और शेयर/म्यूचुअल फंड प्राप्त कर लिए। बाजार में निवेश के रूप में कारोबार किया और उन्हें बेच दिया और बिक्री की आय को दिवंगत पति के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया गया। सिद्धशक्ति ने विभिन्न किश्तों में अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में 88 लाख रुपये स्थानांतरित किए। जोकि गैरकानूनी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!