सी.एम. की मौजूदगी में टोहाना में बीजेपी में शामिल हुए दो दर्जन से अधिक लोग

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 03 Aug, 2022 11:18 PM

more than two dozen people joined bjp in tohana in the presence of cm

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना नगर परिषद से निर्दलीय के रूप में विजय रहे, चेयरमैन नरेश बंसल ने सी.एम. की मौजूदगी में दो दर्जन के करीब नेताओं को बीजेपी ज्वाइन कराई है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना नगर परिषद से निर्दलीय के रूप में विजय रहे, चेयरमैन नरेश बंसल ने सी.एम. की मौजूदगी में दो दर्जन के करीब नेताओं को बीजेपी ज्वाइन कराई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके निवास स्थान पर सुभाष बराला ने नरेश बंसल व अन्य लोगों को आज भाजपा में विधिवत रूप से शामिल करवाने का काम किया। 

   

 

सुभाष बराला जोकि राजनीतिक रूप से टोहाना से अतीत में  विधायक रहे है। हरियाणा की राजनीति में टोहाना का एक गहरा महत्व इसलिए भी है, क्योंकि जहां सुभाष बराला टोहाना से संबंधित है, वहीं जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी टोहाना से अतीत में विधायक रहे है। इसके अलावा वर्तमान में जेजेपी से विधायक देवेंद्र बबली भी टोहाना से है। देवेंद्र बबली हरियाणा सरकार में इस वक्त कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। टोहाना की राजनीति में राजनीतिक संतुलन बनाए रखने के दृष्टिगत सुभाष बराला के द्वारा जिस प्रकार से नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश बंसल व अन्य कई प्रमुख शहरों को आज भाजपा में मुख्यमंत्री के समक्ष शामिल करवाए जाने से निसंदेह भाजपा का पलड़ा टोहाना के अंदर भारी करने का प्रयास किया गया है। सुभाष बराला का राजनीतिक गढ़ कहे जाने वाले टोहाना के अंदर बीजेपी तथा जेजेपी के गठबंधन के चलते राजनीतिक संतुलन गठबंधन में बना कर रखना निसंदेह सबसे बड़ी चुनौती है।

   

  

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला जोकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अत्यंत करीबी लोगों में से एक हैं। सुभाष बराला बीजेपी के 2014 से लेकर 2020 तक लगातार प्रधान पद पर बने रहें हैं। 2024 के अंदर होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में सुभाष बराला का नाम सूची में नंबर एक पर है। पिछले विधानसभा चुनावों के अंदर सुभाष बराला जोकि चुनाव हार गए थे। वह अब धीरे-धीरे टोहाना विधानसभा के अंदर अपने पुराने किले को मजबूत करने पर लगे हुए हैं।

         

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!