Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2022 01:16 PM

संयुक्त किसान मोर्चा के ट्विटर हैंडल किसान एकता मोर्चा पर मोदी सरकार ने रोक लगा दी गई। वहीं रवि आजाद ने कहा कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं है...
डेस्क : संयुक्त किसान मोर्चा के ट्विटर हैंडल किसान एकता मोर्चा पर मोदी सरकार ने रोक लगा दी गई। वहीं रवि आजाद ने कहा कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं है। अब भारत संविधान से नहीं चलता अब भारत में आरएसएस का संविधान चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल पर रोक लगाई है। मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल को तुरंत बहाल किया जाए अन्यथा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सरकार का विरोध किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)