गोहाना में खूनी वारदात: पैसों के विवाद में किसान की ईंटों से कुचलकर बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Jun, 2026 01:30 PM

bloody incident in gohana farmer brutally murdered by crushing him with bricks

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में देर रात गांव बरोदा में एक किसान की

गोहाना : हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में देर रात गांव बरोदा में एक किसान की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। किसान और गांव के ही दूसरे युवक में खेत में ट्यूबवैल लगाने दौरान पुराने रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने किसान पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार चचेरे भाई रोहित ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह और सीलकराम अपने खेत में ट्यूबवैल लगवाने गए थे। इसके लिए गांव के मोहित उर्फ मीता को बुलाया गया था जो ट्यूबवैल लगाने का काम करता है। सीलकराम पहले भी उसके साथ ट्यूबवैल लगाने के कार्य पर जाता रहा था। ट्यूबवैल लगाने दौरान दोनों के बीच पुराने रुपए के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। मोहित ने सीलकराम को धमकी दी कि इस विवाद का अंजाम उसकी जान लेकर देगा। अगले दिन सीलकराम का शव खेत के पास मिला।

बता दें कि  आरोपी ने सीलकराम के सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंटों से कई वार किए। सीलकराम का शव कैहल्पा रोड के साथ मिला जबकि वहां से खेत लगभग 50 मीटर दूर है। इससे लग रहा है कि आरोपी सीलकराम को खेत से घसीटकर रोड के किनारे तक लेकर आया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। रोहित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

बरोदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!