किसानों का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हरियाणा से कई राज्यों को सीखने की जरूरत: शिवराज सिंह चौहान

Edited By Isha, Updated: 30 Jun, 2026 11:07 AM

respecting farmers is our top priority

: रेवाड़ी जिले के बावल में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों की

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): रेवाड़ी जिले के बावल में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों की शान, सम्मान और समृद्धि में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपने संबोधन की शुरुआत हरियाणा की जनता को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय अंदाज में कहा, "मैं मध्य प्रदेश का मामा हूं, इसलिए हरियाणा के अपने सभी भांजे-भांजियों को मेरा प्रणाम।" उनके इस संबोधन पर समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार प्रभावी कार्य कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए कहा कि हरियाणा ने कृषि क्षेत्र में कई ऐसे मॉडल विकसित किए हैं, जिनसे देश के अन्य राज्यों को भी सीख लेने की आवश्यकता है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'खेत बचाओ अभियान' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कृषि भूमि, जल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का जन आंदोलन है। यदि खेत सुरक्षित रहेंगे तो किसानों का भविष्य सुरक्षित रहेगा और देश की खाद्य सुरक्षा भी मजबूत होगी।

उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने तथा नई कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है। समारोह में बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय कृषि मंत्री के संबोधन के दौरान किसानों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उनके विचारों का समर्थन किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!