जींद में किसान से 5 करोड़ की रंगदारी, बेटों का विदेशी कनेक्शन आया सामने...जानिए पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2026 01:54 PM

extortion demand of 5 crore from a farmer in jind

ढाठरथ गांव के किसान रामफल शर्मा से अज्ञात लोगों ने वाट्सएप काल कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। रामफल ने एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की

जींद : ढाठरथ गांव के किसान रामफल शर्मा से अज्ञात लोगों ने वाट्सएप काल कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। रामफल ने एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की।

एसपी ने उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। रामफल शर्मा ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। सभी कनाडा व अमेरिका में रहते हैं। वहां पर वे अपना खुद का व्यवसाय करते हैं। काफी समय पहले उनके बेटों के पास भी इसी प्रकार की धमकियां आती थी। बेटों ने अपने फोन नंबर बदल लिए। इसके बाद उनके पास कोई फोन काल नहीं आए। रामफल ने कहा कि अब एक महीने से उसके पास वाट्सएप काल आ रही हैं

अंजाम भुगतने की दी चेतावनी, पुलिस ने उपलब्ध करवाई सुरक्षा
जींद एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि  ढाठरथ गांव में मामला सामने आया है। पीड़ित को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। ऐसा कोई भी व्यक्ति जिनको लगता है कि उनके पास धमकी भरी काल आ सकती हैं, उनको अभेद्य एप पुलिस से अपने फोन में डलवा लेना चाहिए। इस एप से धमकी देने वाले लोगों को जल्द ट्रेस किया जा सकता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!