Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 Jul, 2025 07:35 PM

हरियाणा विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक मंगलवार को हुई। इसमें पूर्व मंत्री और थानेसर से कांग्रेस विधायक के साथ हुई हाथापाई मामलें में सुनवाई की गई। कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा जानकारी देते हुए बताया
चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक मंगलवार को हुई। इसमें पूर्व मंत्री और थानेसर से कांग्रेस विधायक के साथ हुई हाथापाई मामलें में सुनवाई की गई। कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा जानकारी देते हुए बताया कि मामलें में विधायक अशोक अरोड़ा से जानकारी और सबूत लिए गए हैं। यह एक संवेदनशील विषय है, इस पर निष्पक्ष फैसला लिया जाएगा। इस मामले में ईओ (कार्यकारी अधिकारी) समेत करीब आधा दर्जन लोगों को नोटिस भेजा गया है। उनका पक्ष जानकर जल्द फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि दो महीने पहले कुरुक्षेत्र में थानेसर नगर परिषद की हाउस मीटिंग में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और भाजपा पार्षद प्रतिनिधि के बीच कहासुनी हो गई थी। ये कहासुनी बाद में हाथापाई में बदमल गई थी। इस मीटिंग में बाहरी व्यक्ति, पार्षद प्रतिनिधि और मीडिया की एंट्री बैन थी। जिसे बात को लेकर विधायक और पार्षद प्रतिनिधि के साथ कहासुनी हो गई थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)