संदिग्ध हालात में गोली लगने से मिस्त्री की मौत, गन हाउस में हुआ हादसा

Edited By Shivam, Updated: 01 Mar, 2019 01:34 PM

mistri died fron gunshot in gun house

सोनीपत में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। 43 वर्षीय मृतक शमीम यूपी के मेरठ के रहने वाला है। गोली मृतक की...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। 43 वर्षीय मृतक शमीम यूपी के मेरठ के रहने वाला है। गोली मृतक की कनपटी पर लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि एक युवक पिस्तौल को ठीक करवाने अमर गन हाउस पर पहुंचा, तो वहां पर मौजूद मिस्त्री शमीम ने पिस्तौल को चेक किया, तब उसमें गोली थी। मिस्त्री पिस्तौल ठीक करने के लिए ऊपर छत पर ले गया, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। गन हाउस मालिक ऊपर पहुंचा और देखा कि शमीम जमीन पर पड़ा हुआ है, जिसे गोली लगी थी।

PunjabKesari

वहीं मामले के जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी अमर गन हाउस पर गोली चली है, जो पिस्तौल रिपेयर करने वाले कर्मचारी शमीम को लगी, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। हालांकि उसके परिजनों को सूचना दे दी गई। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!