प्रेमी संग लुधियाना से अंबाला पहुंची नाबालिग, सोशल मीडिया से हुए प्रभावित

Edited By Isha, Updated: 14 Mar, 2025 08:09 PM

minor reached ambala from ludhiana with her lover

सोशल मीडिया से प्रभावित होकर 11 वर्ष की नाबालिग लुधियाना से 17 वर्षीय प्रेमी के साथ अंबाला छावनी पहुंच गई। तीन दिनों तक नाबालिग यहां पर पार्काें, स्टेशन व अन्य जगहों पर घूमते रहे।

अंबाला : सोशल मीडिया से प्रभावित होकर 11 वर्ष की नाबालिग लुधियाना से 17 वर्षीय प्रेमी के साथ अंबाला छावनी पहुंच गई। तीन दिनों तक नाबालिग यहां पर पार्काें, स्टेशन व अन्य जगहों पर घूमते रहे।

जब दोनों छावनी के रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि दोनों एक दूसरे की रिश्तेदारी में हैं और लुधियाना से आए हैं। इसके बाद जिला बाल कल्याण समिति ने दोनों को सरंक्षण देते हुए लुधियाना बाल कल्याण समिति को भेज दिया। अब लड़के पर पॉक्सो के तहत मामला चलाया जाएगा। पिछले माह ही यह मामला जिला बाल कल्याण समिति के सामने आया है।

जिला बाल कल्याण समिति की चेयरमैन रंजिता सचदेवा व सदस्य रेखा शर्मा ने बताया कि दोनों नाबालिग एक दूसरे की रिश्तेदारी में हैं। लड़की की चाची लड़के की मौसी लगती है। इसी कारण दोनों का एक दूसरे से मिलना हुआ और फिल्मी अंदाज में दोनों ने घर छोड़ दिया। लड़की इंटरनेट पर रील देखने की आदी थी। जानकारी के अनुसार लड़का किसी फैक्टरी में काम करता है। उसने नाबालिग को अपनी बातों में उलझाया और अंबाला ले आया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!