Bhiwani: मानसिक रूप से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, घर क अंदर.....

Edited By Isha, Updated: 19 Jan, 2025 06:49 PM

mentally disturbed woman hanged herself

शहर के डिफेंस कॉलोनी में एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। औद्योगिक पुलिस थाना में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और शुक्रवार शाम को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

भिवानी: शहर के डिफेंस कॉलोनी में एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। औद्योगिक पुलिस थाना में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और शुक्रवार शाम को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
 
औद्योगिक पुलिस थाना में दिए बयान में डिफेंस कॉलोनी निवासी कर्ण ने बताया कि उसकी पत्नी सावित्री (52) पिछले कुछ अर्से से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला को दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि मृतका के पति कर्ण के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!