Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Sep, 2025 11:25 PM

गुड़गांव की राजनीति में एक बार फिर हलचल हुई है। गुड़गांव नगर निगम के 7 पार्षदों ने निर्दलीय तौर पर चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के साथ पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास संत कबीर कुटीर पहुंचकर...
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव की राजनीति में एक बार फिर हलचल हुई है। गुड़गांव नगर निगम के 7 पार्षदों ने निर्दलीय तौर पर चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के साथ पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास संत कबीर कुटीर पहुंचकर भाजपा का दामन था। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के साथ पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास संत कबीर कुटीर पहुंचकर भाजपा का दामन था। मुख्यमंत्री ने स्वयं इन पार्षदों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा की गुड़गांव के विकास में यह सभी पार्षद अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और गुड़गांव को एक स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भाजपा में शामिल होने वाले पार्षद प्रदीप कुमार पदम वार्ड 4, परमिंदर कटारिया वार्ड 35, महावीर यादव वार्ड 10, दिनेश दहिया वार्ड 7 अवीनीश राघव वार्ड 9, सारिका प्रशांत भारद्वाज वार्ड 33, रचि गगनदीप खिलोड वार्ड 12 शामिल हैं।
सभी पार्षदों ने भाजपा की नितियों में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा की हम गुड़गांव के विकास के लिए भाजपा सरकार के सपनों को साकार करने में जुटें रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने सभी पार्षदों से व्यक्तिगत रूप से गुड़गांव की समस्याओं को लेकर बात की और विश्वास दिलाया की प्रदेश सरकार अपनी ओर से हर संभव सहायता करेंगी।