Masoom Sharma बनना चाहते थे एक्टर बन गए सिंगर, जब पैसे चुराकर Mumbai भागे हरियाणवी गायक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 29 Mar, 2025 08:50 PM

masoom sharma wanted to become an actor but became a singer

हरियाणा में इन दिनों गन कल्चर के गाने बैन करने का मामला गर्माया हुआ है। जिस सिंगर के सबसे ज्यादा बैन किए गए हैं, वो है मासूम शर्मा। वैसे तो हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के बारे में तमाम जानकारी मौजूद हैं लेकिन आज हम आपको उनके बारे में बताएंगे खास...

डेस्क टीम : हरियाणा में इन दिनों गन कल्चर के गाने बैन करने का मामला गर्माया हुआ है। जिस सिंगर के सबसे ज्यादा बैन किए गए हैं, वो है मासूम शर्मा। वैसे तो हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के बारे में तमाम जानकारी मौजूद हैं लेकिन आज हम आपको उनके बारे में बताएंगे खास जानकारी। मासूम शर्मा गायक नहीं बल्कि एक्टर बनना चाहते थे, इसलिए  किशोर अवस्था में वे घर से पैसे चुराकर मुंबई भाग गए थे।

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान मासूम शर्मा ने बताया कि जब वह आठवीं क्लास में थे तो वो एक्टर बनने के लिए मुंबई जाना चाहते थे। लेकिन वो घर पर बिना बताए जाना चाहते थे। उन्होनें बताया कि घर बिना बताए इसलिए जाना चाहते थे, क्योंकि अगर वो घर बताते तो उन्हें घरवाले परमिशन नहीं देते। इसलिए मुंबई जाने के लिए उन्हें खुद ही पैसों को बंदोबस्त करना था।

मां व चाचा के पैसे चुराकर भागे मुंबई

मासूम शर्मा ने बताया कि हर दिन मुंबई जाने की सोच रहे थे लेकिन पैसों की तंगी के कारण प्लान नहीं बन पा रहा था। एक दिन जब उनके चाचा जो रोहतक दफ्तर जा रहे थे तो उन्हें बुलाकर किस्त के 
करीब 20 हजार रूपये किसी और को देकर आने को कहते हैं। उन्होनें बताया कि ये पैसे देकर उनके मन में लालच आ गया। 20 हजार पैसे हाथ में आने के बाद उन्होनें कुछ अपनी मां के चुरा लिए और प्लान बनाकर अपने 2-3 दोस्तों के साथ मुंबई पहुंच गए।

PunjabKesari

मुंबई का स्ट्रगल देख डरे मासूम शर्मा

मुंबई जाने के बाद कई फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों के चक्कर काटने लगे। वहां पहुंचकर मासूम शर्मा दोस्तों के साथ सभी हीरो-हीरोइन के घर देखते रहे। लेकिन कुछ खास नहीं हो पाया। इस दौरान वह करीब 15 दिन मुंबई में रहे। उन्होनें कहा कि उन दिनों वे मुंबई का स्ट्रगल देखकर डर गए और उनके पैसे भी खत्म हो गए थे, इसलिए वो वापिस हरियाणा अपने घर लौट आए। उसके बाद फिर उन्होनें हरियाणा में गायकी में ही कुछ करने की सोची।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!