अमेरिका से करनाल पहुंचा मनीष का पार्थिव शरीर, डोंकी के रास्ते 2023 में गया था विदेश...

Edited By Isha, Updated: 12 Jan, 2025 03:36 PM

manishs mortal remains reached karnal from america

: मौत के 15 दिन बाद आज मनीष का पार्थिक शरीर करनाल के गांव गांव कुंजपुरा पहुंच गया। जहां पर मनीष का अंतिम संस्कार किया गया। मनीष का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था।

करनाल: मौत के 15 दिन बाद आज मनीष का पार्थिक शरीर करनाल के गांव गांव कुंजपुरा पहुंच गया। जहां पर मनीष का अंतिम संस्कार किया गया। मनीष का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई में देरी के कारण शव परिजनों को नहीं सौंपा जा सका। आज शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मनीष का पार्थिव शरीर सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव कुंजपुरा पहुंचा। करीब 11 बजे मनीष का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट लाया गया। जहां मनीष के बड़े भाई कर्ण देव ने अपने छोटे भाई की चिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भर आईं। मृतक की मां शिमला देवी ने 15 महीने पहले 38 लाख रुपये खर्च कर उसे विदेश भेजा था।

 अब उसकी मां 20 लाख का कर्ज लेकर शव को भारत लाई है। मनीष के परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए हरियाणा के सीएम नायब सैनी से भी गुहार लगाई थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई मदद नहीं की गई। इसके बाद परिजनों ने शव को लाने के लिए कर्ज लिया। मृतक के भाई कर्ण देव ने बताया कि मनीष 2023 के अप्रैल महीने में ही अमेरिका चला गया था। डोंकी के रास्ते उसे वहां पहुंचने में करीब 1 महीने का समय लगा। मनीष अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में रह रहा था। मनीष ने पहले वहां पर स्टोर पर काम करता था उसने हाल ही में टैक्सी ड्राइविंग लाइसेंस लिया था। बीती 29 दिसंबर की रात को खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने पर उसे उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!