फंदे पर लटका मिला युवक का शव, निजी कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jan, 2021 08:51 AM

man s body was found hanging work as a security guard

गांव रामपुर राइयां में पेड़ पर शुक्रवार शाम को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव को देखकर आसपास के लोग चकित रह गए। ग्रामीणों द्वारा इस बारे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचने पर युवक की पहचान जिला अम्बाला के गांव बेरखेड़ी के रहने वाले...

यमनुानगर : गांव रामपुर राइयां में पेड़ पर शुक्रवार शाम को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव को देखकर आसपास के लोग चकित रह गए। ग्रामीणों द्वारा इस बारे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचने पर युवक की पहचान जिला अम्बाला के गांव बेरखेड़ी के रहने वाले रामचंद्र के 28 वर्षीय बेटे रणबीर के तौर पर हुई।

मृतक के पिता रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि रणबीर कालाअम्ब की निजी कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। शुक्रवार सुबह रणबीर कम्पनी से मासिक वेतन लेने की बात कहकर गया था। वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी कारण उसने फं दे से लटक कर आत्महत्या कर ली होगी। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल जितेंद्र ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!