रास्ते में काल बन बैठा था गड्ढा, छीन ली 2 युवकों की जिंदगियां; दो माह पहले हुई थी एक मृतक की शादी

Edited By Harman, Updated: 19 Jun, 2026 04:27 PM

the pit took away the lives of two young men

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के दो युवकों की मौत हो गई। यहां निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से दोनों युवकों की जान चली गई।

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के दो युवकों की मौत हो गई। यहां निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से दोनों युवकों की जान चली गई। 

जानकारी के अनुसार, हादसा नेशनल हाईवे-148बी स्थित राव तुलाराम चौक पर हुआ। मृतकों की पहचान राजस्थान के नीमच क्षेत्र के पाटखेड़ा गगरोल निवासी 22 वर्षीय भैरूलाल और चित्तौड़गढ़ के खोर गांव निवासी 20 वर्षीय गिरधारी लाल के रूप में हुई है। दोनों युवक नांगल चौधरी में एक आइसक्रीम विक्रेता के पास काम करते थे। गुरुवार देर रात दोनों युवक किसी काम से बाइक पर निकले थे। रात के अंधेरे में बाइक सवार युवकों को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उसमें जा गिरी। हादसे में भैरूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गिरधारी लाल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादीशुदा थे। भैरूलाल एक छोटे बच्चे का पिता था, जबकि गिरधारी की शादी महज दो महीने पहले हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!