Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jun, 2026 12:40 PM

कैथल जिले में जींद रोड पर नाके के पास व्यक्ति का शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
कैथल : कैथल जिले में जींद रोड पर नाके के पास व्यक्ति का शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान गांव सौंगल के रहने वाले वेद प्रकाश के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि मृतक शराब के नशे में था, जिससे ज्यादा नशा होने के कारण वहीं पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब व्यक्ति की जांच पड़ताल की तो उसकी जेब से आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल पाया गया। इनके आधार पर व्यक्ति की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कहा कि वे इस मामले में न तो कोई कार्रवाई चाहते हैं और न ही शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं। इस पर पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को दे दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)