नौकरी पर जाना नहीं आया रास, पत्नी को चाकू मारा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Sep, 2022 09:23 PM

man injured his wife with knife in gurgaon

सेक्टर-18 क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का नौकरी पर जाना रास नहीं आया। नौकरी से खफा व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने महिला की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-18 क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का नौकरी पर जाना रास नहीं आया। नौकरी से खफा व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


बिहार के बेगुसराय मूल की महिला सीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह यहां सरहोल में अपने परिवार सहित किराए पर रहती है। वह यहां उद्योग विहार फेज-4 में एक कंपनी में सिलाई का काम करती है। उसके पति महेश राम को उसके नौकरी पर जाना रास नहीं आया। जिसके चलते वह एक साल से उससे अलग किराए के मकान में बच्चों सहित रहने लगी। महिला का आरोप है कि 22 सितम्बर को सुबह महेश उसके मकान पर आया और रहने लगा। उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो महेश ने चाकू से उसे घायल कर दिया। वहीं जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!