Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Apr, 2026 03:22 PM

सोहना रोड पर जोधा फार्म हाउस के बाहर उस वक्त हड़कंप का माहौल बन गया जब देर शाम एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना रोड पर जोधा फार्म हाउस के बाहर उस वक्त हड़कंप का माहौल बन गया जब देर शाम एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब सवा 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव जोधा फार्म हाउस के बाहर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो मृतक की पहचान भोंडसी के स्नेह विहार के रहने वाले दीपक (30) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास बीयर की खाली बोतल बरामद हुई है जिसे भी कब्जे में लिया गया है। प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर यही माना जा रहा है कि युवक की मौत या तो हार्ट अटैक से या एल्कोहल के अत्याधिक सेवन से हुई होगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा और मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।