मानसून से पहले फिर शुरू हुआ बैठकों का दौर, ड्रेनेज की सफाई के निर्देश

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Apr, 2026 10:00 PM

officials meeting for pre monsoon preparation

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आगामी मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक इंजीनियरों के साथ एक बैठक...

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आगामी मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक इंजीनियरों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

बैठक के दौरान मानसून से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शहर के मानसून हॉटस्पॉट का वर्तमान विश्लेषण, प्रत्येक हॉटस्पॉट के लिए संपर्क अधिकारियों का फिर से निर्धारण, नालों की सफाई और डीसिल्टिंग की स्थिति, मशीनरी एवं संसाधनों की योजना और वार्ड/जेई स्तर पर मैपिंग, मानसून से संबंधित सुरक्षा ऑडिट, आईटी प्लेटफॉर्म पर मानसून मैनेजमेंट सेल मॉड्यूल, स्ट्रीट लाइट की तैयारियों की समीक्षा, स्वच्छता टीमों का मानसून प्रबंधन में सहयोग, संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण आदि शामिल थे।

 

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मानसून से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और अन्य समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मैनपावर, मशीनरी व संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था पहले से करें साथ ही ड्रेनेज व सिवरेज की सफाई एवं मरम्मत कार्य मानसून से पहले ही पूरा कर लें। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस बार मानसून के दौरान कोई भी जनहानि न हो, इसके लिए सभी मेनहोल कवर, स्लैब आदि दुरुस्त होने चाहिएं। साथ ही स्ट्रीट लाइट की कोई भी तार खुली न रहे और पैनल बॉक्स पूरी तरह से दुरुस्त हो। 

 

अधिकारियों ने बताया कि सभी स्ट्रीट लाइट बॉक्स तथा बिजली तारों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। साथ ही मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइट को सीसीएमएस पैनल से जोड़ा जा रहा है। निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बरसात रुकने के बाद सडक़ किनारों व कोनों पर जमा पानी को हटाने के लिए सक्शन टैंकरों की व्यवस्था करें। मुख्य ड्रेनों के साथ छोटी ड्रेनों की कनेक्टिविटी रखें तथा वीप होल्स व जीटी को साफ रखें। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि बागवानी और अन्य कचरा ड्रेन में न जाए। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, यश जालुका, रविन्द्र यादव व पूजा चांवरिया, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, डॉ. जयवीर यादव व रविन्द्र मलिक, चीफ इंजीनियर विजय ढाका सहित कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!