मल्लिकार्जुन खरगे की लोगों से अपील- हरियाणा का भविष्य बदलना है तो EVM बटन दबाने की गूंज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए

Edited By Parminder Kaur, Updated: 05 Oct, 2024 12:58 PM

mallikarjun kharge appeal to the haryana peoples

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान शनिवार को मतदान के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा का भविष्य बदलना है, तो ईवीएम पर बटन दबाने की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए।

हरियाणा डेस्क. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान शनिवार को मतदान के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा का भविष्य बदलना है, तो ईवीएम पर बटन दबाने की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए।

PunjabKesari

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। खरगे ने एक्स पर शेयर कर लिखा- आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मेरी सभी 36 बिरादरी समेत हरियाणा के लोगों से अपील है कि वे ज़रूर वोट डालें। आपका एक वोट हरियाणा को खुशहाली और सामाजिक न्याय की दिशा में ले जाएगा। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की समस्याओं का जिक्र किया, जिसमें बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, प्रश्नपत्र लीक, गांवों और शहरों की बदहाली, महिला असुरक्षा, सामाजिक भेदभाव और आर्थिक असमानता शामिल हैं।

खरगे ने आगे लिखा- इन सब पर विराम लगाने के लिए आज आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हरियाणा का भविष्य बदलना है, तो ईवीएम का बटन दबाने की गूंज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए। मैं युवाओं खासकर पहली बार वोट डालने वाले नागरिकों से भी लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी हरियाणा के लोगों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा- "मतदान का शुभ दिन है। पिछले दस वर्षों में किसानों, कर्मचारियों, नौजवानों, माताओं-बहनों, व्यापारियों और वंचित तबकों ने अत्याचार का सामना किया है। इस कुशासन में आपको नौकरी, कमाई, पेंशन और राशन छीनकर दुख दिया गया है। हरियाणा वासियों पर पड़ी लाठियों की एक-एक चोट पिछले दस वर्षों के अत्याचारी शासन की गवाह है। भारी संख्या में मतदान करें और हरियाणा के लिए एक नए सवेरे का आगाज करें।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!