हांसी बवाल मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 प्रदर्शनकारियों को भेजा जेल...15 अगस्त को हुआ था टकराव

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2026 06:45 PM

major police action in hansi riot case

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हांसी में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए टकराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना

हांसी(संदीप सैनी): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हांसी में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए टकराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना शहर हांसी में दर्ज मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से किसान नेता सुरेश कौथ समेत सभी 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। कोर्ट ने सभी को भोंडसी जेल भेजने का आदेश दिया है।

पुलिस दस्तावेज के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास, पथराव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरेंद्र निवासी पहाड़ चौक हिसार, सभाचंद्र निवासी नहला, सतपाल निवासी लाडवा, सुरेश निवासी कौथ कलां, सुमित निवासी चिड़ी जिला रोहतक, रणवीर निवासी उमरा, वजीर निवासी लाडवा, जगमहेंद्र निवासी बहु अकबरपुर और सुरेंद्र निवासी किनाला समेत कुल 10 लोग शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 189(6), 190, 191(2), 191(3), 109(1), 121, 61(2), 152, 223, 132, 221 और 351(3) सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 और 3 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 (PDPP Act) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

15 अगस्त को हुआ था पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव
गौरतलब है कि 15 अगस्त को हांसी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण किया था। समारोह से पहले जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच टकराव हो गया था। अब इस मामले में पुलिस की गिरफ्तारी और कोर्ट द्वारा आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!