हरियाणा में अब इन परिवारों और सरकारी कर्मचारियों को बिना लोन मिलेंगे सोलर पैनल, सरकान का बड़ा फैसला

Edited By Isha, Updated: 20 Aug, 2026 03:05 PM

bpl families and government employees will now receive solar panels

हरियाणा सरकार राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक नई और राहत भरी योजना लाने जा रही है। इस योजना के तहत राज्य के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों और सरकारी कर्मचारियों को अपने घरों

डेस्क: हरियाणा सरकार राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक नई और राहत भरी योजना लाने जा रही है। इस योजना के तहत राज्य के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों और सरकारी कर्मचारियों को अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के लिए किसी भी बैंक से लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता पर आर्थिक बोझ डाले बिना प्रदेश में हरित ऊर्जा और सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ावा देना है।

 बीपीएल परिवारों और सरकारी कर्मचारियों को सोलर पैनल लगाने के लिए अब बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही भारी ब्याज चुकाना होगा। इस योजना के तहत वित्तीय व्यवस्था का प्रबंधन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा, जिससे पात्र परिवारों को बिना किसी शुरुआती वित्तीय तनाव के सोलर सिस्टम की सुविधा मिल सके।छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगने से बीपीएल परिवारों और कर्मचारियों के मासिक बिजली बिलों में भारी कमी आएगी।

इस कदम से राज्य में पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटेगी और स्वच्छ व हरित ऊर्जा (Green Energy) को प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का यह निर्णय न केवल गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि हरियाणा को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा।

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!