हिसार कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू की गोलियां मार कर हत्या, हमलावरों ने की 14 राउंड फायरिंग; आरोपी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 20 Aug, 2026 04:11 PM

gangster vinod panu was shot dead while appearing in hisar court

हिसार कोर्ट में पेशी के लिए आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की कोर्ट गेट के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने काना पर करीब 12 राउंड फायरिंग की।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार कोर्ट में पेशी के लिए आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की कोर्ट गेट के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने काना पर करीब 14 राउंड फायरिंग की। फायरिंग की घटना से कोर्ट परिसर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार कोर्ट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की। घटना में काना की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगने की सूचना है।

एक आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया असलहा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

PunjabKesari

31 आपराधिक मामलों में था नाम

पुलिस के मुताबिक विनोद पानू उर्फ काना हिसार का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था। उसके खिलाफ हत्या समेत करीब 31 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। इनमें विधायक सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा के भतीजे संजय उर्फ बिट्टू की हत्या का मामला भी शामिल बताया गया है।

PunjabKesari

2017 में सात लाख के इनामी काना को किया था गिरफ्तार

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक विनोद पानू उर्फ काना को 2017 में CIA टीम ने झज्जर के भड़ावास क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उस समय उस पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने काना के साथ उसके सात साथियों को भी गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिवॉल्वर, कार्बाइन, 12 बोर की बंदूकें, पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद करने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार यह गिरोह मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की फिराक में था।

ASP मयंक मुदगिल ने दी जानकारी

हिसार के ASP मयंक मुदगिल ने बताया कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 14 राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से असलहा बरामद कर लिया गया। फायरिंग में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ASP के मुताबिक फिलहाल दो लोगों के गोली लगने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले से जुड़ी अन्य जानकारी को वेरिफाई करने के बाद साझा किया जाएगा।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!