(PICS) बहादुरगढ़ बाईपास पर बड़ा हादसा,  एक के बाद एक आपस में टकराई 3 गाड़ियां, कई लोग घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Nov, 2025 12:23 PM

major accident on bahadurgarh bypass 3 vehicles collided one after the other

बहादुरगढ़ बाईपास पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में टकराई। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए है जबकि दो को जबकि को पीजीआई रेफर कर दिया है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण) : बुधवार सुबह एचएल सिटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार के अचानक ब्रेक लगने से तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिनमें तीन को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

हादसा सुबह करीब 9 बजे झज्जर रोड फ्लाईओवर पर हुआ। यहां एक स्कोडा कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे आ रही किया सोनेट कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसी दौरान सोनेट कार एक पिकअप व स्विफ्ट कार से भी जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनेट कार का टायर निकलकर सड़क पर दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद जूस व मूंगफली बेचने वाले दुकानदार बाल-बाल बच गए।

PunjabKesari

सोनेट कार में सवार तीन लोग नवीन, निर्मला और ज्योति, निवासी किलोई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वे गुरुग्राम स्थित माता मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। तीनों को नागरिक अस्पताल लाया गया। ड्राइवर नवीन की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायल मां-बेटी का उपचार नागरिक अस्पताल में जारी है। हादसे में पिकअप चालक के हाथ में भी चोट आई, जबकि स्विफ्ट कार सवार को भी हल्की चोट लगने की जानकारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!