Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2026 09:58 AM

झज्जर से महम की तरफ जा रहे ट्रक से पुलिस ने भिवानी रोड पर सतजिंदा कल्याणा कॉलेज मोड़ पर 221 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 1.32 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
रोहतक/कलानौर: झज्जर से महम की तरफ जा रहे ट्रक से पुलिस ने भिवानी रोड पर सतजिंदा कल्याणा कॉलेज मोड़ पर 221 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 1.32 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
आरोपियों में जींद की दुर्गा कॉलोनी निवासी सलीम, सोनू और झज्जर जिले के गांव सिवाना, हाल में रामनगर जींद निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले भी पुलिस एक करोड़ से ज्यादा कीमत की चरस व अफीम पकड़ी थी। ताजा मामले में पुलिस को सूचना मिली कि जींद निवासी सलीम, सोनू व झज्जर निवासी सोनू मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं। तीनों मादक पदार्थ लेकर बेरी रोड से होते हुए कॉलेज मोड़ से महम जाएंगे। पुलिस ने कॉलेज मोड़ पर नाका लगाकर जांच शुरू की।