महेंद्रगढ़: कृषि विभाग के दफ्तर में ADO के सभी 21 पद रिक्त, किसान परेशान

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Mar, 2025 11:33 AM

mahindergarh all 21 posts of ado are vacant in office of agriculture department

शहर के कृषि विभाग कार्यालय में अधिकारियों की तैनाती ना होने के कारण आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड रही है। लोगों द्वारा रिक्त पदों की शिकायत उच्च अधिकारियों को की जा चुकी है। इसके बावजूद भी अभी तक कई पद रिक्त पड़े हैं।

महेंद्रगढ़ (ब्यूरो) : शहर के कृषि विभाग कार्यालय में अधिकारियों की तैनाती ना होने के कारण आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड रही है। लोगों द्वारा रिक्त पदों की शिकायत उच्च अधिकारियों को की जा चुकी है। इसके बावजूद भी अभी तक कई पद रिक्त पड़े हैं।

बता दें कि महेंद्रगढ़ व कनीना खंड के किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास पिछले एक साल से तकनीकी अधिकारी की तैनाती तक नहीं हैं। कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के स्वीकृत 21 पदों पर विभाग के पास एक भी तैनाती नहीं है। एडीओ के अभाव में किसानों को फसल उत्पादन में आ रही परेशानियों का समाधान तक नहीं हो पा रहा है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अनुदान संबंधित बिलों की त्रुटियां दूर नहीं होने से वह भी लंबित चल रहे हैं।

वर्ष 2023 में कनीना व महेंद्रगढ़ खंड में स्वीकृत 21 पदों में से महज एक-एक कृषि विकास अधिकारी की तैनाती थी। कनीना से एडीओ का कहीं अन्य स्थानांतरण होने से उसमें से भी एक पद रिक्त पड़ा है। एडीओ ही किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाता है। ऐसे में न ही तो किसानों की समय पर विभागीय योजनाओं जानकारी मिल रही है और न ही फसलों में आने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए तकनीकी जानकारी पहुंच पा रही है। इसके साथ-साथ विभागीय कार्य भी लगातार प्रभावित हो रहा है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से हर तीन माह के समय में उच्चाधिकारियों व सरकार तक तैनात स्टाफ एवं अधिकारियों का रिकार्ड भी भेजा जा रहा है। एक वर्ष से खाली पदों पर तैनाती को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। स्टाफ के अभाव में तैनात अधिकारी ही फील्ड में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिससे विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। एडीओ के पद रिक्त होने के कारण फिल्ड सुपरवाइजरों का सहारा लिया जा रहा है जो तकनीकि रूप से निपुण नहीं हैं। बता दें कि एसडीओ के पद के लिए एक पद है वो भी रिक्त है। खंड कृषि अधिकारी के दो पद स्वीकृत है। जिसमें एक पद रिक्त है। एसडीओ के कुल 21 पद स्वीकृत है। जो खाली है। एसएमएस के कुल 3 है। जिसमें एक रिक्त है। संख्याकी सहायक के 2 पद स्वीकृत है जिसमें एक खाली है। वहीं तकनीकि सहायक का एक पद है वो भरा हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!