Edited By Shivam, Updated: 12 Aug, 2019 01:10 PM
हरियाणा की सियासत में इस वक्त दल-बदल का भूचाल आया हुआ है। वहीं भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों के एक-एक नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर विपक्ष को कमजोर बनाने का काम कर रही है। आज दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर पर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की...
नई दिल्ली: हरियाणा की सियासत में इस वक्त दल-बदल का भूचाल आया हुआ है। वहीं भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों के एक-एक नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर विपक्ष को कमजोर बनाने का काम कर रही है। आज दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर पर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में जजपा के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर फोगाट व उनकी बेटी दंगल गर्ल रेसलर बबीता फोगाट ने भाजपा ज्वाइन की। जो कि जननायक जनता पार्टी के लिए एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
महावीर फोगाट ने जेजेपी को दिया हस्तलिखित इस्तीफा, जानिए क्या लिखा...
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भिवानी सीट पर जजपा की लोकसभा प्रत्याशी स्वाति यादव ने भाजपा ज्वाईन कर ली है। अब तक भाजपा में जजपा के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हो चुके हैं। वहीं इनेलो के लगभग आधे विधायक भाजपा ज्वाईन कर चुके हैं। दूसरे दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला क्रमवार जारी है। हालांकि यह देखना होगा कि अब विधानसभा चुनाव में सत्ता की कुर्सी किसके हाथ लगती है।